अमरीकी कांग्रेस नें इस्लामी रिपब्लिक आफ़ ईरान पर नई पाबंदियां लगा दी हैं। अमरीकी सरकार की तरफ़ से लगाई गई इन नई पाबंदियों में कहा गया है कि ईरान से तेल ख़रीदने वाले देशों को तेल में कमी करने पर मजबूर किया जाएगा। एक विदेशी न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी कांग्रेस नें ईरान पर पाबंदियों के नए बिल को बुधवार को पास किया है।स्पष्ट रहे कि अमरीका नें बहुत बार ईरान पर पाबंदियां लगई हैं और उसका उद्देश्य ईरान को उसके शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम से रोकने पर मजबूर करना है। इससे पहले अमरीकी कांग्रेस के 130 सदस्यों नें राष्ट्रपति ओबामा से मांग की थी कि ईरान की सरकार के साथ राजनयिक स्तर पर काम किया जाए और पाबंदियों जैसे क़दम एक समूह के साथ बातचीत से सकारात्मक परिणाम प्राप्त किये जा सकते हैं। उधर अमरीका में अगले साल मध्यावती चुनाव होने वाले हैं जिसको ध्यान में रखते हुए अमरीकी कांग्रेस के सदस्य ईरान के विरुद्ध पाबंदियां लगाकर ज़ायोनी लाबियों की आर्थिक सहायता से फ़ायदा उठाना चाहते हैं। ईरान के विरुद्ध अमरीका की नई पाबंदियों से पता चलता है कि अमरीकी सरकार ईरान के विषय में बौखलाहट का शिकार है।
31 जुलाई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 447575
अमरीकी सरकार की तरफ़ से लगाई गई इन नई पाबंदियों में कहा गया है कि ईरान से तेल ख़रीदने वाले देशों को तेल में कमी करने पर मजबूर किया जाएगा। एक विदेशी न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी कांग्रेस नें ईरान पर पाबंदियों के नए बिल को बुधवार को पास किया है।